Close Menu
    • Demos
    • Technology
    • Buy Now
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Technology

      चेहल्लुम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, 15 अगस्त शुक्रवार को निकाला जायेगा जुलूस, 01 बजे दिन में निकलेगा जुलूस

      August 12, 2025

      जिला परिषद ने क्षेत्र की समस्या को लेकर बीडीओ से मिले

      August 12, 2025

      हेल्थ पॉइंट रांची और डॉ. अनुप मोहन नायर ने लॉन्च किया “फ्रीडम टू वॉक” अभियान – गतिशीलता का पुनर्निर्माण, जीवन का पुनर्निर्माण

      August 12, 2025

      ‘द हिमालयन कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मु‌द्दे पर केंद्रित है

      August 3, 2025

      विधायक राजेश कच्छप ने किया जोहार कंप्यूटर सेंटर का आगाज़

      August 2, 2025
    • Typography
    • Buy Now
    • Technology
    Subscribe
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    Home»Breaking News»समाजसेवी तुषार कांति शीट झारखंड गौरव रत्न से सम्मानित
    Breaking News

    समाजसेवी तुषार कांति शीट झारखंड गौरव रत्न से सम्मानित

    Khabar OnlyBy Khabar OnlyJuly 24, 2025

    रांची। शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता व श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट को झारखंड गौरव रत्न के सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री शीट को यह सम्मान गुरुवार (24 जुलाई) को झारखंड विधानसभा के पुराने परिसर स्थित सभागार में विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के हाथों प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
    सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी रांची से प्रकाशित समाचार पत्र “बिरसा वाणी” परिवार की ओर से किया गया। इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शख्सियतों को सम्मानित किया गया।
    गौरतलब है कि श्री शीट वोलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन सहित विभिन्न सामाजिक धार्मिक-आध्यात्मिक संगठनों से जुड़े हैं। कोरोना संक्रमण काल में श्री शीट पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति समर्पित रहे। वैश्विक आपदा (कोविड) के दौर में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना मानव सेवा की मिसाल कायम की। श्री शीट को झारखंड गौरव सम्मान मिलने पर लायंस क्लब ऑफ हिनू के प्रेसिडेंट तन्मय मुखर्जी, सचिव कृष्ण देव, कोषाध्यक्ष सुनीता प्रसाद, समाजसेवी अरुण सिन्हा,आलोक मजूमदार, सुकृति भट्टाचार्य, मंतोष मजूमदार, तनय शीट, राकेश सिंह, विवेक राय, इंद्रजीत चटर्जी, डॉ.स्मिता डे, आशुतोष मुखर्जी, कृष्णानंद भट्टाचार्य सहित अन्य शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

    Previous Articleलायंस क्लब ऑफ हिनू का आठवां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, तन्मय मुखर्जी ने अध्यक्ष, कृष्णदेव ने सचिव और सुनीता प्रसाद ने कोषाध्यक्ष पद की ली शपथ
    Next Article दैनिक हिंदी अख़बार बिरसा वाणी ने “लहू बोलेगा” के नदीम खान को झारखंड के रक्तदान पर विशेष योगदान देने पर “झारखंड गौरव सम्मान” से सम्मानित किया।

    Related Posts

    All

    तैबा में बोला लो यहीं एकराम बहुत है….

    September 13, 2025
    All

    दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

    September 13, 2025
    All

    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 6 नहीं 5 सितंबर को बाद नमाज जुमा निकाला जाएगा

    August 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.