Close Menu
    • Demos
    • Technology
    • Buy Now
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Technology

      चेहल्लुम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, 15 अगस्त शुक्रवार को निकाला जायेगा जुलूस, 01 बजे दिन में निकलेगा जुलूस

      August 12, 2025

      जिला परिषद ने क्षेत्र की समस्या को लेकर बीडीओ से मिले

      August 12, 2025

      हेल्थ पॉइंट रांची और डॉ. अनुप मोहन नायर ने लॉन्च किया “फ्रीडम टू वॉक” अभियान – गतिशीलता का पुनर्निर्माण, जीवन का पुनर्निर्माण

      August 12, 2025

      ‘द हिमालयन कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मु‌द्दे पर केंद्रित है

      August 3, 2025

      विधायक राजेश कच्छप ने किया जोहार कंप्यूटर सेंटर का आगाज़

      August 2, 2025
    • Typography
    • Buy Now
    • Technology
    Subscribe
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    Home»All»झारखंड को मिला एक और शहर क़ाज़ी, झारखंड सरकार ने किया मौलाना रिजवानउल्लाह कासमी को देवघर जिला के शहर क़ाज़ी नामांकित
    All

    झारखंड को मिला एक और शहर क़ाज़ी, झारखंड सरकार ने किया मौलाना रिजवानउल्लाह कासमी को देवघर जिला के शहर क़ाज़ी नामांकित

    Khabar OnlyBy Khabar OnlyJuly 15, 2025
    oplus_3145728
    oplus_3145728

    देवघर जिला के शहर क़ाज़ी बने मौलाना रिजवानउल्लाह कासमी

    रांची: झारखंड को मिला एक और शहर क़ाज़ी। हजरत मौलाना मो रिजवानउल्लाह कासमी जिला देवघर को आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को शहर क़ाज़ी बनाया गया। यह निर्णय झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन व भूमि सुधार विभाग ने काजी अधिनियम के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल के आदेश पर हुआ हैं। राजस्व निबंधन व भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी किया है। जिसमें लिखा है कि काजी अधिनियम 1880 संख्या 12 की कंडिका-2 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए झारखण्ड के राज्यपाल के आदेश से मौलाना मोहम्मद रिजवानुल्लाह कासमी, पिता-स्व० मौलाना बदरूद्दीन कासमी, ग्राम-सुरसुरा नावाडीह, पो०-मनिगढ़ी, थाना-सारवाँ, जिला-देवघर झारखण्ड- 814150 को देवघर जिलान्तर्गत भारतीय मुस्लिम समुदाय के बीच विवाह अनुष्ठानित करने तथा प्रमाण-पत्र देने हेतु काजी की अनुज्ञप्ति देते हैं एवं उन्हें विवाह निबंधक घोषित करते हैं। ज्ञात हो कि मौलाना रिजवानउल्लाह कासमी जमीयत उलेमा देवघर के तीन टर्म से अध्यक्ष हैं। साथ ही मदरसा जामिया रियाज़ अल सालेहात के प्रिंसिपल भी हैं। मौलाना रिजवानउल्लाह कासमी दीनी तालीम के साथ मदरसा बोर्ड से फाजिल और दारुल उलूम देवबंद से फारिग हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अपना एक अलग पहचान बनाया। इनको शहर क़ाज़ी बनाए जाने पर देवघर, रांची के उलेमा में खुशी है। मुबारकबाद देने वालो में शहर क़ाज़ी मुफ्ती क़मर आलम कासमी, जमीयत उलेमा के कोषाध्यक्ष शाह उमैर, मौलाना हसन इमाम, मौलाना असार उद्दीन, हाफिज अजहरुद्दीन, हाफिज अकरम मसूद, मौलाना अब्दुल्लाह नदवी, मौलाना कुतुबुर्रहमान कासमी, मौलाना खालिद कासमी, मौलाना इदरीस, हाफिज मुजाहिद, हाफिज रहमत, हाफिज आरिफ़, फ़ज़ले अली, पत्रकार आदिल रशीद समेत कई लोगों ने मुबारकबाद पेश की।

    Previous Articleअंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष हाज़ी मोख्तार अहमद ने रक्तदान-महादान किया।
    Next Article झारखंड में ग्रामीण विकास को गति देने तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग को सशक्त बनाने को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह के साथ ग्रामीण विकास सचिव, भारत सरकार श्री शैलेश कुमार सिंह की हुई एक उच्चस्तरीय बैठक

    Related Posts

    All

    तैबा में बोला लो यहीं एकराम बहुत है….

    September 13, 2025
    All

    दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

    September 13, 2025
    All

    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 6 नहीं 5 सितंबर को बाद नमाज जुमा निकाला जाएगा

    August 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.