Close Menu
    • Demos
    • Technology
    • Buy Now
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Technology

      चेहल्लुम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, 15 अगस्त शुक्रवार को निकाला जायेगा जुलूस, 01 बजे दिन में निकलेगा जुलूस

      August 12, 2025

      जिला परिषद ने क्षेत्र की समस्या को लेकर बीडीओ से मिले

      August 12, 2025

      हेल्थ पॉइंट रांची और डॉ. अनुप मोहन नायर ने लॉन्च किया “फ्रीडम टू वॉक” अभियान – गतिशीलता का पुनर्निर्माण, जीवन का पुनर्निर्माण

      August 12, 2025

      ‘द हिमालयन कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मु‌द्दे पर केंद्रित है

      August 3, 2025

      विधायक राजेश कच्छप ने किया जोहार कंप्यूटर सेंटर का आगाज़

      August 2, 2025
    • Typography
    • Buy Now
    • Technology
    Subscribe
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    Home»All»वक्फ़ कानून पर केंद्र सरकार से दोबारा विचार करने की अपील, सभी टूरिस्ट प्लेस पर अस्पताल पुलिस चौकी, इंटेलिजेंस चौकी हो:- अरशद खान
    All

    वक्फ़ कानून पर केंद्र सरकार से दोबारा विचार करने की अपील, सभी टूरिस्ट प्लेस पर अस्पताल पुलिस चौकी, इंटेलिजेंस चौकी हो:- अरशद खान

    Khabar OnlyBy Khabar OnlyMay 16, 2025
    oplus_3145728
    oplus_3145728

    सीजफायर से भारतीयों का दिल टूट गया: खान

    रांची: केंद्र सरकार से अपील है कि जो वक्फ़ कानून 2025 बना है वह हिंदुस्तान के संविधान के खिलाफ है। संवैधानिक व्यवस्था है कि सभी मजहब की अपनी प्रापर्टी व जो अपनी इबादतगाहें हैं। संविधान कहता है कि उस इबादतगाह की कमेटी में उसी के धर्म के मानने वाले लोग सदस्य होंगे। बौद्ध, जैन, ईसाई, सरना, हिंदू, सिख इन सबकी कमेटी में उसी मज़हब के लोग होंगे। फिर वक्फ़ कानून में ऐसा परिवर्तन क्यों ? उक्त बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक जौनपुर उत्तर प्रदेश सह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत किसान यूनियन मो अरशद खान ने कहीं। वह शुक्रवार 16 मई 2025 को रांची मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। वह पांच दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि वक्फ़ कानून जो आप ने बनाया है उस पर फिर से गौर करे और जो मुसलमानो कि बड़ी तंजीमे हैं उससे मशवरा करके संविधान के मुताबिक बनाएं। अगर आप मुसलमानों के साथ सभी मज़हब के लोगों को इंसाफ और बराबरी देंगे तो चंद्रगुप्त महान, अशोक महान, और अकबर महान की श्रृंखला में आप का नाम जुड़ जाएगा। साथ ही उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा के हम पहलगाम हमले का कड़ी निंदा करते है। कश्मीर में पहलगाम सहित जहां-जहां टूरिस्ट प्लेस हैं, वहां अस्पताल, पुलिस चौकी, फौजी चौकी होना चाहिए। अगर यह होता तो हमारे कुछ लोग बच जाते। भारत सरकार ने जब पहलगाम अटैक का बदला लेने के लिए पाकिस्तान की नौ आतंकवाद के अड्डों पर हमला किया तो देश की 140 करोड़जनता में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। और यह उम्मीद होने लगी के है पीओके पर हम कब्जा कर लेंगे। पाकिस्तान पर कब्जा कर लेंगे। लाहौर रावलपिंडी भारत की हो जाएगी। हमें लाहौर से चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। लेकिन अचानक सीजफायर होने से हम 140 करोड़ भारतीयों का दिल टूट गया। और फिर वह गाना याद आया कि, दिल के अरमां आंसुओं में बह गए। इस मौके पर मौलाना मुशर्रफ जमाल कासमी, मौलाना महताब आलम आदि थे।

    Previous Articleपहली बार पैथोलॉजी जांच में छूट की घोषणा, इन्वेस्टीगेशन हाउस ऑफ़ पैथोलॉजी में 100 से ज्यादा जांच एक छत के नीचे
    Next Article مدرسہ فیض القرآن کا چوتھا عظیم الشان جلسۂ دستار بندی آج

    Related Posts

    All

    तैबा में बोला लो यहीं एकराम बहुत है….

    September 13, 2025
    All

    दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

    September 13, 2025
    All

    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 6 नहीं 5 सितंबर को बाद नमाज जुमा निकाला जाएगा

    August 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.