Close Menu
    • Demos
    • Technology
    • Buy Now
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Technology

      चेहल्लुम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, 15 अगस्त शुक्रवार को निकाला जायेगा जुलूस, 01 बजे दिन में निकलेगा जुलूस

      August 12, 2025

      जिला परिषद ने क्षेत्र की समस्या को लेकर बीडीओ से मिले

      August 12, 2025

      हेल्थ पॉइंट रांची और डॉ. अनुप मोहन नायर ने लॉन्च किया “फ्रीडम टू वॉक” अभियान – गतिशीलता का पुनर्निर्माण, जीवन का पुनर्निर्माण

      August 12, 2025

      ‘द हिमालयन कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मु‌द्दे पर केंद्रित है

      August 3, 2025

      विधायक राजेश कच्छप ने किया जोहार कंप्यूटर सेंटर का आगाज़

      August 2, 2025
    • Typography
    • Buy Now
    • Technology
    Subscribe
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    Home»All»रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रैली में उमड़ा जनसैलाब, वक्फ संशोधन कानून 2025 के खिलाफ मुस्लिम समुदाय की बड़ी भागीदारी
    All

    रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रैली में उमड़ा जनसैलाब, वक्फ संशोधन कानून 2025 के खिलाफ मुस्लिम समुदाय की बड़ी भागीदारी

    Khabar OnlyBy Khabar OnlyMay 6, 2025

    6 मई 2025 को झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे के तहत एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस रैली में झारखंड के कोने-कोने से भारी संख्या में लोग पहुंचे। विशेष रूप से महिलाओं और मुस्लिम समुदाय की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।

    इस रैली में कई मुद्दे थे जिसमें एक अहम मुद्दा केंद्र सरकार द्वारा लाया गया वक्फ संशोधन कानून 2025 था, जिसका कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन ने संसद के दोनों सदनों में कड़ा विरोध किया। इसी कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए मुस्लिम समुदाय की ओर से बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए। मुस्लिम महिलाओं ने अपने हाथों में काले क़ानून के विरोध में बैनर और तख्तियाँ लेकर इस कानून के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

    रांची के कई मुस्लिम सामाजिक संगठनों ने कांग्रेस की इस रैली को समर्थन देते हुए मुस्लिम समुदाय से इसमें भाग लेने की अपील की थी, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। रैली में मौजूद मुस्लिम सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने वक्फ कानून 2025 जैसे “काले कानून” के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई।

    जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता साजिद उमर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रैली में शामिल होकर मीडिया से बात करते करते हुए कहा:

    “कांग्रेस पार्टी ने जिस साहस और मजबूती से वक्फ संशोधन कानून 2025 का विरोध किया है, उसके लिए झारखंड का पूरा मुस्लिम समाज उनका आभारी है। यह केवल मुस्लिम समुदाय की लड़ाई नहीं, बल्कि संविधान को बचाने की लड़ाई है। आने वाले दिनों में हम कांग्रेस पार्टी से अपील करते हैं कि इस कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरकर व्यापक जनआंदोलन की शुरुआत की जाए।”
    इस रैली ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि वक्फ संशोधन कानून को लेकर आमजन के बीच गहरी असंतोष की भावना है, और विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    Previous Article7 मई की शाम जब युद्ध जैसा सायरन गूंजेगा और अंधेरा छा जायेगा, विशेष मॉक ड्रिल
    Next Article रांची में 4 से 7 बजे तक होगा मॉक ड्रिल, बंद रखें घरों की बत्ती : DC

    Related Posts

    All

    तैबा में बोला लो यहीं एकराम बहुत है….

    September 13, 2025
    All

    दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

    September 13, 2025
    All

    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 6 नहीं 5 सितंबर को बाद नमाज जुमा निकाला जाएगा

    August 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.