Close Menu
    • Demos
    • Technology
    • Buy Now
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Technology

      चेहल्लुम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, 15 अगस्त शुक्रवार को निकाला जायेगा जुलूस, 01 बजे दिन में निकलेगा जुलूस

      August 12, 2025

      जिला परिषद ने क्षेत्र की समस्या को लेकर बीडीओ से मिले

      August 12, 2025

      हेल्थ पॉइंट रांची और डॉ. अनुप मोहन नायर ने लॉन्च किया “फ्रीडम टू वॉक” अभियान – गतिशीलता का पुनर्निर्माण, जीवन का पुनर्निर्माण

      August 12, 2025

      ‘द हिमालयन कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मु‌द्दे पर केंद्रित है

      August 3, 2025

      विधायक राजेश कच्छप ने किया जोहार कंप्यूटर सेंटर का आगाज़

      August 2, 2025
    • Typography
    • Buy Now
    • Technology
    Subscribe
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    Home»All»झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान ने राज्य के मुख्यमंत्रीश्री हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें मुबारकबाद पेश की
    All

    झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान ने राज्य के मुख्यमंत्रीश्री हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें मुबारकबाद पेश की

    Khabar OnlyBy Khabar OnlyApril 15, 2025

    झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सह झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान ने राज्य के मुख्यमंत्री
    श्री हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें मुबारकबाद पेश की और कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की नई पारी की शुरुआत काफी बेहतर और उज्जवल भविष्य के साथ पूरे झारखंड में एक नई ऊर्जा के साथ काम करेगी। आगे उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13 वें महा अधिवेशन के द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक को झारखंड में लागू नहीं करने का प्रस्ताव पारित किए जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी ढिशोम गुरु शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन सहित पार्टी के सभी सांसद विधायक और वरिष्ठ नेताओं सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और कहा कि झारखंड मे भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी। भाजपा सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन विधेयक पास कर राष्ट्रपति का भी मोहर लगवाने में भले ही कामयाब हो गया हो मगर झारखंड में नया वक्फ संशोधन विधेयक लागू नहीं करने का झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जो संकल्प लिया है उसके लिए मैं पार्टी के तमाम नेताओं को हृदय से बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि नया वक्फ संशोधन विधेयक भाजपा ने सिर्फ और सिर्फ मुस्लिम समाज को परेशान करने के लिए लाया है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मुस्लिम समाज को शैक्षणिक, सामाजिक तथा आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए अपनी जायदाद को सिर्फ और सिर्फ अल्लाह के लिए वक्फ किया है इस पर किसी का अधिकार नहीं होता अब नया कानून लाकर भाजपा मुसलमान को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से कमजोर करना चाहती है। जिसे कभी भी स्वीकार नहीं किया जा सकता उन्होंने आगे कहा के झारखंड शांतिप्रिय लोगों का राज्य है यहां नफरत की राजनीति नहीं चलेगी झारखंड संविधान को मानकर दिए गए अधिकार को अपनाते हुए संविधान पर ही चलेगी।
    झामुमो के वरिष्ठ नेता हाजी हिदायतुल्लाह खान ने आगे कहा कि पूरे देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है. जहां-जहां बीजेपी और डबल इंजन की सरकार है अल्पसंख्यकों के साथ दुश्मन की तरह व्यवहार किया जा रहा है. उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. झूठे मामलों में फंसाया रहा है, परेशान किया जा रहा है और उनके हितों की रक्षा के लिए बनाए गए संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी की जा रही है। बीजेपी वाले किसी के सगे नहीं हैं.

    Previous Articleईद मिलन कमेटी खिजूर टोला, किशनपुर,रांची का ईद मिलन समारोह आयोजित
    Next Article मनोरमा देवी की स्मृति में ओल्ड एज होम में उपयोगी सामग्री वितरित, मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म: तुषार कांति शीट

    Related Posts

    All

    तैबा में बोला लो यहीं एकराम बहुत है….

    September 13, 2025
    All

    दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

    September 13, 2025
    All

    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 6 नहीं 5 सितंबर को बाद नमाज जुमा निकाला जाएगा

    August 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.