Close Menu
    • Demos
    • Technology
    • Buy Now
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Technology

      चेहल्लुम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, 15 अगस्त शुक्रवार को निकाला जायेगा जुलूस, 01 बजे दिन में निकलेगा जुलूस

      August 12, 2025

      जिला परिषद ने क्षेत्र की समस्या को लेकर बीडीओ से मिले

      August 12, 2025

      हेल्थ पॉइंट रांची और डॉ. अनुप मोहन नायर ने लॉन्च किया “फ्रीडम टू वॉक” अभियान – गतिशीलता का पुनर्निर्माण, जीवन का पुनर्निर्माण

      August 12, 2025

      ‘द हिमालयन कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मु‌द्दे पर केंद्रित है

      August 3, 2025

      विधायक राजेश कच्छप ने किया जोहार कंप्यूटर सेंटर का आगाज़

      August 2, 2025
    • Typography
    • Buy Now
    • Technology
    Subscribe
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    Home»All»रांची के खेलगांव में 22 फरवरी से सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन
    All

    रांची के खेलगांव में 22 फरवरी से सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन

    Khabar OnlyBy Khabar OnlyFebruary 21, 2025

    मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री दीपिका पांडे सिंह कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

    रांची: झारखंड राज्य हैंडबॉल महासंघ, हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में 53वां सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 22 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेल गांव, रांची, झारखंड में होगी।
    इस चैंपियनशिप में भारत की 30 टीमें भाग लेंगी, जिनमें सर्विसेज, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली जैसी प्रमुख टीमें शामिल होंगी। इस बड़े खेल आयोजन में करीब 600 खिलाड़ी और कोच भाग लेंगे, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी होंगे।
    उद्घाटन समारोह
    इस चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह 22 फरवरी को होगा। इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, श्री इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री, श्रीमती दीपिका पांडे सिंह उ‌द्घाटनकर्ता के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। उनके आगमन से इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप की गरिमा और बढ़ेगी।
    समिति एवं आयोजन प्रबंधन
    इस आयोजन के सफल संचालन के लिए श्री धीरज प्रसाद साहू की अध्यक्षता में एक मजबूत आयोजन समिति का गठन किया गया है। इस समिति में अनुभवी खेल प्रशासकों, सरकारी अधिकारियों और खेल प्रेमियों को शामिल किया गया है।
    चैंपियनशिप की विशेषताएं
    53वां सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों से भरा रहेगा। इस टूर्नामेंट में देश के बेहतरीन हैंडबॉल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को भविष्य के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान करेगी। उक्त जानकारी प्रेस क्लब में फेडरेशन के एक्टिंग प्रेसिडेंट डॉक्टर प्रदीप कुमार बालमुचू , पूर्व जिला परिषद मेंबर मसूद आलम आदि ने दी।

    Previous Articleखिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने प्रखण्ड स्तरीय सभी विभागों के अधिकारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक किया
    Next Article سرزمین کھوری مہوا میں ایک روزہ ال جھارکھنڈ تعلیمی بیداری کانفرنس آج

    Related Posts

    All

    तैबा में बोला लो यहीं एकराम बहुत है….

    September 13, 2025
    All

    दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

    September 13, 2025
    All

    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 6 नहीं 5 सितंबर को बाद नमाज जुमा निकाला जाएगा

    August 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.