Close Menu
    • Demos
    • Technology
    • Buy Now
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Technology

      चेहल्लुम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, 15 अगस्त शुक्रवार को निकाला जायेगा जुलूस, 01 बजे दिन में निकलेगा जुलूस

      August 12, 2025

      जिला परिषद ने क्षेत्र की समस्या को लेकर बीडीओ से मिले

      August 12, 2025

      हेल्थ पॉइंट रांची और डॉ. अनुप मोहन नायर ने लॉन्च किया “फ्रीडम टू वॉक” अभियान – गतिशीलता का पुनर्निर्माण, जीवन का पुनर्निर्माण

      August 12, 2025

      ‘द हिमालयन कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मु‌द्दे पर केंद्रित है

      August 3, 2025

      विधायक राजेश कच्छप ने किया जोहार कंप्यूटर सेंटर का आगाज़

      August 2, 2025
    • Typography
    • Buy Now
    • Technology
    Subscribe
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    Home»All»कॉलेज शासी निकाय गठन की जांच के लिए बनी छह सदस्यीय कमेटी
    All

    कॉलेज शासी निकाय गठन की जांच के लिए बनी छह सदस्यीय कमेटी

    Khabar OnlyBy Khabar OnlyFebruary 16, 2025

    रांची। वरीय संवाददाता
    अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों और कार्यकारणी समिति की रविवार को बैठक हुई। मेन रोड अंजुमन कार्यालय में हुई इस बैठक में अध्यक्ष हाजी मोख्तार नहीं पहुंचे। उनकी जगह पर उपाध्यक्ष मो नौशाद ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रांची विश्वविद्यालय की ओर से मौलाना आजाद कॉलेज की शासी निकाय गठन की जांच करने के आदेश पर चर्चा की गई। इस मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। गठित टीम में अंजुमन के महासचिव डॉ तारीक हुसैन, सदस्य शाहीद अख्तर टुपलू, अयूब राजा खान, नूर आलम, मो नकीब और कॉलेज के संयोजक को शामिल किया गया है। गठित कमेटी को निर्देश दिया गया है कि वे दो दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट अंजुमन इस्लामिया को सौंपे। इसी आधार पर अंजुमन इस्लामिया जांच रिपोर्ट रांची यूनिवर्सिटी को सौंपेगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष को भी बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया। बैठक में महासचिव डॉ तारीक हुसैन, शाहीद अख्तर, अयूब राजा खान, मो लतीफ, नूर आलम, साजिद उमर, शाहजाद बब्लू, मो वसीम, मो नकीब, मो नजीब, नदीम अख्तर, शाहीन अहमद, मो जावेद समेत अन्य शामिल थे।
    नियमविरूद्ध हुआ था शासी निकाय का गठन
    बैठक में सदस्यों को बताया कि मौलाना आजाद कॉलेज के संचालन के लिए बना बॉयलाज में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शासी निकाय के गठन से पहले हायर मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी का गठन करना है। इस सोसाइटी में अंजुमन के सभी सदस्य व पदाधिकारी के सीधे सदस्य होंगे। मगर मौजूदा शासी निकाय के अध्यक्ष ने नियमविरूद्ध शासी निकाय का गठन किया था।
    रातू रोड कब्रिस्तान में बनेगा बुलंद दरवाजा
    अंजुमन की बैठक में रातू रोड कब्रिस्तान में बुलंद दरवाजा बनाने पर सहमति दी गई है। कब्रिस्तान के संयोजक मो वसीम ने बताया कि बुलंद दरवाजा का काम इसी महीने शुरू कर दिया जाएगा। स्थल चयन को लेकर मंगलवार को कब्रिस्तान परिसर में एक मीटिंग रखी गई है। उस मीटिंग के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं जामा मस्जिद के संयोजक नूर आलम के प्रस्ताव पर मस्जिद के समीप दुकान निर्माण करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा बैठक में कर्मियों के वेतन बढ़ोत्तरी पर सहमति दी गई है।

    Previous Articleहाई पी एंड टी स्टेशन का स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
    Next Article حافظ نذیر صاحب مرحوم کی شخصیت اور ان کی خدمات (ڈاکٹر عبیداللہ قاسمی 7004951343)

    Related Posts

    All

    तैबा में बोला लो यहीं एकराम बहुत है….

    September 13, 2025
    All

    दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

    September 13, 2025
    All

    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 6 नहीं 5 सितंबर को बाद नमाज जुमा निकाला जाएगा

    August 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.