Close Menu
    • Demos
    • Technology
    • Buy Now
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Technology

      चेहल्लुम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, 15 अगस्त शुक्रवार को निकाला जायेगा जुलूस, 01 बजे दिन में निकलेगा जुलूस

      August 12, 2025

      जिला परिषद ने क्षेत्र की समस्या को लेकर बीडीओ से मिले

      August 12, 2025

      हेल्थ पॉइंट रांची और डॉ. अनुप मोहन नायर ने लॉन्च किया “फ्रीडम टू वॉक” अभियान – गतिशीलता का पुनर्निर्माण, जीवन का पुनर्निर्माण

      August 12, 2025

      ‘द हिमालयन कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मु‌द्दे पर केंद्रित है

      August 3, 2025

      विधायक राजेश कच्छप ने किया जोहार कंप्यूटर सेंटर का आगाज़

      August 2, 2025
    • Typography
    • Buy Now
    • Technology
    Subscribe
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    Home»All»14वें एशियाई फिशरीज एंड एक्वाकल्चर फोरम का समापन, झारखंड के मत्स्य निदेशालय के स्टॉल का देश-विदेश के मत्स्य वैज्ञानिकों ने किया अवलोकन
    All

    14वें एशियाई फिशरीज एंड एक्वाकल्चर फोरम का समापन, झारखंड के मत्स्य निदेशालय के स्टॉल का देश-विदेश के मत्स्य वैज्ञानिकों ने किया अवलोकन

    Khabar OnlyBy Khabar OnlyFebruary 14, 2025

    *मछली उत्पादन में देश को अव्वल बनाएं, पीएमएमएसवाई से जुड़कर आर्थिक समृद्धि बढ़ाएं : डॉ.एचएन द्विवेदी

    रांची/नई दिल्ली। नेशनल एग्रीकल्चरल साइंस कम्पलेक्स (एनएएस कम्प्लेक्स) में आयोजित 14वें एशियाई फिशरीज एंड एक्वाकल्चर फोरम का समापन शुक्रवार को हुआ।
    विदित हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) के तत्वावधान में किया गया।
    इस कार्यक्रम में देश-विदेश के मत्स्य वैज्ञानिकों ने अपने अनुभवों को साझा किया।


    सम्मेलन में झारखंड सरकार के मत्स्य निदेशालय द्वारा लगाए गए स्टॉल पर विभिन्न देशों के मत्स्य वैज्ञानिकों ने भ्रमण किया। इस दौरान झारखंड में केज कल्चर और बायोफ्लाक पद्धति से मत्स्य पालन की आधुनिकतम तकनीक से भी विदेशों के मत्स्य वैज्ञानिक अवगत हुए।
    शुक्रवार (14 फरवरी) को झारखंड सरकार के मत्स्य निदेशालय के निदेशक डॉ.एचएन द्विवेदी की मौजूदगी में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के उप महानिदेशक (मात्स्यिकी)
    डाॅ.जेके जेना, भारतीय आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ के निदेशक डॉ.यूके सरकार द्वारा झारखंड के स्टाॅल का भ्रमण एवं अवलोकन किया गया। डॉ.जेना व डॉ.सरकार ने झारखंड के मत्स्य विभाग द्वारा मछली उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की।
    समारोह में क्वालालंपुर के डॉ.लिपिंग ल्यु, डॉ.डेसेक स्टेपल्स,एलाइस जे फेरर, डॉ.नेल लांगरहेम, डॉ.शुभादीप घोष, सीआईएफआरआई के डॉ.बीके दास, डॉ.एके दास सहित विभिन्न देशों से आए मत्स्य वैज्ञानिक मौजूद थे।
    इनमें चीन, थाईलैंड, मलेशिया, नॉर्वे, नीदरलैंड, यूएसए व कंबोडिया के वैज्ञानिक शामिल थे।
    गौरतलब है कि नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित 14 वें एशियाई मत्स्य पालन व जलीय कृषि मंच का उद्घाटन गत दिनों केंद्रीय कृषि, पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने किया।
    फोरम के समापन अवसर पर विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत किए गए उत्कृष्ट रिसर्च पेपर, रिसर्च पोस्टर आदि के लिए द एशियन फिशरीज सोसायटी द्वारा मत्स्य वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया गया। उक्त जानकारी मत्स्य निदेशालय, झारखंड के मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक ने दी।

    Previous Articleकांके विधायक सुरेश कुमार बैठा जी ने वार्ड नंबर 1और 2 में विधायक मद से तीन नाली और दो पथ निर्माण का शिलान्यास किया
    Next Article رانچی کے قادر الکلام شاعر صدیق مجیبی صاحب کی شخصیت اور ان کی ادبی خدمات(ڈاکٹر عبیداللہ قاسمی 7004951343)

    Related Posts

    All

    तैबा में बोला लो यहीं एकराम बहुत है….

    September 13, 2025
    All

    दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

    September 13, 2025
    All

    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 6 नहीं 5 सितंबर को बाद नमाज जुमा निकाला जाएगा

    August 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.