Close Menu
    • Demos
    • Technology
    • Buy Now
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Technology

      चेहल्लुम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, 15 अगस्त शुक्रवार को निकाला जायेगा जुलूस, 01 बजे दिन में निकलेगा जुलूस

      August 12, 2025

      जिला परिषद ने क्षेत्र की समस्या को लेकर बीडीओ से मिले

      August 12, 2025

      हेल्थ पॉइंट रांची और डॉ. अनुप मोहन नायर ने लॉन्च किया “फ्रीडम टू वॉक” अभियान – गतिशीलता का पुनर्निर्माण, जीवन का पुनर्निर्माण

      August 12, 2025

      ‘द हिमालयन कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मु‌द्दे पर केंद्रित है

      August 3, 2025

      विधायक राजेश कच्छप ने किया जोहार कंप्यूटर सेंटर का आगाज़

      August 2, 2025
    • Typography
    • Buy Now
    • Technology
    Subscribe
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    Home»All»मत्स्य विभाग की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित, मत्स्य पालन को रोजगार बनाएं, आमदनी बढ़ायें: उप विकास आयुक्त
    All

    मत्स्य विभाग की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित, मत्स्य पालन को रोजगार बनाएं, आमदनी बढ़ायें: उप विकास आयुक्त

    Khabar OnlyBy Khabar OnlyFebruary 4, 2025

    रांची/कोडरमा। मत्स्य विभाग द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि मत्स्य पालन कृषि का ही एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कृषि के साथ-साथ मत्स्यपालन का भी कार्य असानी से किया जा सकता है। कोडरमा जिला मछली पालन में पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मछली पालन प्रारंभ करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करना बहुत जरूरी है, तभी विभागीय योजनाओं के साथ सब्सिडी का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

    कार्यशाला में उपस्थित मत्स्य कृषकों को संबोधित करते हुए कोडरमा के उप विकास आयुक्त ऋतु राज ने कहा कि मछली पालन हेतु आपस में प्रतिस्पर्द्धा करें। डैम में मछली पालन के साथ-साथ तालाबों में भी मछली पालन करें। तालाब मौसमी हो या सदाबहार उसके अनुसार मछली बीज तथा मत्स्य उत्पादन का कार्य किया जा सकता है। इसके लिए एक नेटवर्क बनाकर कार्य किया जा सकता है तथा अधिक से अधिक लोगों को मत्स्य पालन कर रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। प्रत्येक पंचायत पर समूह बनाकर या समिति बनाकर मछली पालन से जुड़ने का आहवान किया गया। उन्होंने कहा कि यदि कोई समूह इच्छुक हो तो उसे डीएमएफटी योजना से मछली का चारा या फिश फीड प्लांट लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई किये जाने का जिला मत्स्य पदाधिकारी को निदेश दिया गया। साथ ही इस प्रकार की कार्यशाला प्रत्येक प्रखण्ड स्तर पर आयोजित करने का निदेश दिया गया।

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी, कोडरमा ने बताया कि कोडरमा जिला में 35 सहकारी समितियाँ गठित है। मछली पालन के लिए भी अधिक से अधिक समिति बनाकर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
    जिले के प्रगतिशील मत्स्य पालक प्रकाश रविदास, चन्दवारा द्वारा बताया गया कि उनके केज में 60 से 70 टन मछली है। जिसकी बिक्री वह कोडरमा, हजारीबाग, बरही, बिहार एवं उत्तर प्रदेश तक करते है।

    जिले के प्रगतिशील मत्स्य पालक सिकन्दर कुमार, मरकच्चो द्वारा बताया गया कि उनके केज में 30 से 40 टन मछली है। जिसकी बिक्री वह कोडरमा, बिहार एवं उत्तर प्रदेश तक करते है।

    जिले के प्रगतिशील मत्स्य पालक बिरेन्द्र पासवान, चन्दवारा द्वारा बताया गया कि वह 2009 से मछली पालन कार्य से जुड़े हुए है। उनके केज में 10 से 12 टन मछली है। जिसकी बिक्री वह कोडरमा, बिहार एवं उत्तर प्रदेश तक करते है। प्रगतिशील मत्स्य पालक मधुसूदन दास, डोमचांच द्वारा बताया गया कि वह तालाब, बायोफलॉक तालाब में मछली पालन कार्य करते है। जिसकी बिक्री वह नलवशाही बाजार, कोडरमा बाजार और बिहार में करते है। विभाग द्वारा इनको फिड मिल भी प्राप्त हुआ है, जिसके द्वारा फिड का भी उत्पादन का कार्य भी इनके द्वारा किया जाता है।

    कार्याशाला के इस कार्यक्रम में मो. रफीक अंसारी, जयनगर, सरयू यादव, चन्दवारा, कंचन देवी, केज पालक चन्दवारा तथा कार्यालय से सुन्दर चौधरी, मनोज कुमार, पंकज कुमार गांधी, राजेश कुमार पांडेय, मिकु कुमार, रामाशंकर वर्मा, रितीका कुमारी एवं अन्य कर्मी सहित लगभग 150 मत्स्य कृषक उपस्थित थे।

    Previous Articleफिल्म, कला एवं संस्कृति उप समिति की बैठक
    Next Article ख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर, कोलकाता में दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट – 2025 के आठवें संस्करण के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

    Related Posts

    All

    तैबा में बोला लो यहीं एकराम बहुत है….

    September 13, 2025
    All

    दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

    September 13, 2025
    All

    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 6 नहीं 5 सितंबर को बाद नमाज जुमा निकाला जाएगा

    August 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.