Close Menu
    • Demos
    • Technology
    • Buy Now
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Technology

      चेहल्लुम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, 15 अगस्त शुक्रवार को निकाला जायेगा जुलूस, 01 बजे दिन में निकलेगा जुलूस

      August 12, 2025

      जिला परिषद ने क्षेत्र की समस्या को लेकर बीडीओ से मिले

      August 12, 2025

      हेल्थ पॉइंट रांची और डॉ. अनुप मोहन नायर ने लॉन्च किया “फ्रीडम टू वॉक” अभियान – गतिशीलता का पुनर्निर्माण, जीवन का पुनर्निर्माण

      August 12, 2025

      ‘द हिमालयन कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मु‌द्दे पर केंद्रित है

      August 3, 2025

      विधायक राजेश कच्छप ने किया जोहार कंप्यूटर सेंटर का आगाज़

      August 2, 2025
    • Typography
    • Buy Now
    • Technology
    Subscribe
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    Home»All»कृषि मंत्री के साथ चैंबर की बैठक
    All

    कृषि मंत्री के साथ चैंबर की बैठक

    Khabar OnlyBy Khabar OnlyDecember 9, 2024

    फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने आज माननीय कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर, उन्हें कृषि विभाग का प्रभार ग्रहण करने पर बधाई दी। राज्य की कृषि मंडियां सशक्त हों, ट्रेडर्स और कृषकों के आपसी समन्वय से राज्य में मंडियों का विकास हो, कृषकों का उत्थान हो और मंडी में व्याप्त असुविधाओं के समाधान पर चैंबर और माननीय मंत्री की सकारात्मक वार्ता हुई।

    चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने बाजार समितियों में रिफॉर्म की आवश्यकता बताते हुए बाजार समितियों का रि-कंस्ट्रक्शन और बाजार समितियों में ओपन वेयरहाउस की सुविधा उपलब्ध कराया जाने की बात कही। यह भी सुझाया कि झारखण्ड में उत्पादित उत्पाद को अन्य देशों में निर्यात की सुविधा उपलब्ध कराने से भी कृषकों को प्रोत्साहित करने में सहयोग किया जा सकता है। कृषि मंडियों की दयनीय व्यवस्था पर चिंता जताते हुए बाजार समितियों के डेवलपमेंट हेतु व्यापारी, किसान और विभागीय अधिकारियों की एक को-ऑर्डिनेशन कमिटी का गठन करने का भी उन्होंने सुझाव दिया। राज्य की बाजार समितियों में सडक, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी के साथ ही मरम्मती के अभाव में जर्जर हो चुकी दुकानों पर भी चैम्बर द्वारा चिंता जताई गई।

    माननीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखण्ड की कृषि मंडियों को मॉडल कृषि मंडी के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जताते हुए, व्यापारियों के समन्वय से कार्य को गति देने की बात कही। उन्होंने जल्द ही चैंबर भवन में आकर व्यापारियों के साथ वृहद् स्तर पर बैठक करने के लिए भी आश्वस्त किया।

    प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार और श्रम उप समिति के चेयरमेन प्रमोद सारस्वत शामिल थे। उक्त जानकारी प्रवक्ता सुनिल सरावगी ने दी।

    Previous Articleकिताबों में जो सबसे अफजल है उसे कुरान कहते हैं: अब्दुल वाहिद रजा
    Next Article स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री से मिले सज्जाद इदरीसी

    Related Posts

    All

    तैबा में बोला लो यहीं एकराम बहुत है….

    September 13, 2025
    All

    दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

    September 13, 2025
    All

    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 6 नहीं 5 सितंबर को बाद नमाज जुमा निकाला जाएगा

    August 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.