भाजपा से अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री के अपमान का बदला ले रहे हैं झारखंड वासी
भाजपा का हर दावं उसी पर उल्टा पड़ रहा है उक्त बातें JMM नेता जुनैद अनवर ने कहा उन्हों ने कहा की भाजपा के एसारे पर केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री हेमान सोरेन को प्रताड़ित किया गया अपमानित किया गया और उन्हे बे वजह जेल भेजा गया इस से झारखंड वासी काफी आक्रोसित हैं और भाजपा से उसके करतूत का बदला ले रही है यही वजह है की पूरे झारखंड में लोग एक मत हो होकर इंडिया गठबंधन को वोट कर रहे है इंडिया गठबंधन प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रहा है श्री अनवर ने कहा की भाजपा के नफरत और धार्मिक उन्माद को भी झारखंड के लोगों ने नकार दिया है भाजपा ने घुसपैठिया का मुद्दा उठा कर झारखंड के आदिवासी और अक्लीयतों को आपस में लड़ाने का षड्यंत्र किया लेकिन झारखंड में हम साझा समाज में रहने वाले लोग हमेसा एक दूसरे के सहयोगी रहे हैं हमारा साझा संस्कृति का सुनहरा इतिहास रहा है भाजपा के इस षड्यंत्र को भी झारखंड वासियों ने खारिज कर दिया श्री अनवर ने आगे कहा की भाजपा ने अपने झारखंड के नेताओं का कद बौना बना दिया चुनावी समर में झारखंड के भाजपा नेता कहीं नजर नहीं आ रहे है बाहरी नेता झारखंड चुनाव को हाइजैक कर लिए है जिस से झारखंड की जनता में संशय है की कहीं 2014 की तरह चुनाव जीतने के बाद भाजपा झारखंड की सत्ता किसी बाहरी के गोद में ना डाल दे ऐसे कई कारण है जिस से झारखंड की जनता तेजी से इंडिया गठबंधन की ओर जा रही है पहले चरण में अक्सर सीटें इंडिया गठबंधन को मिल राही है और दुशरे चरण में चुनाव एकतरफा इंडिया गठबंधन के का सैलाब नजर या रहा है

