Close Menu
    • Demos
    • Technology
    • Buy Now
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Technology

      चेहल्लुम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, 15 अगस्त शुक्रवार को निकाला जायेगा जुलूस, 01 बजे दिन में निकलेगा जुलूस

      August 12, 2025

      जिला परिषद ने क्षेत्र की समस्या को लेकर बीडीओ से मिले

      August 12, 2025

      हेल्थ पॉइंट रांची और डॉ. अनुप मोहन नायर ने लॉन्च किया “फ्रीडम टू वॉक” अभियान – गतिशीलता का पुनर्निर्माण, जीवन का पुनर्निर्माण

      August 12, 2025

      ‘द हिमालयन कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मु‌द्दे पर केंद्रित है

      August 3, 2025

      विधायक राजेश कच्छप ने किया जोहार कंप्यूटर सेंटर का आगाज़

      August 2, 2025
    • Typography
    • Buy Now
    • Technology
    Subscribe
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    Home»All»हिमाचल प्रदेश के मत्स्य निदेशालय के पदाधिकारी तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे रांची
    All

    हिमाचल प्रदेश के मत्स्य निदेशालय के पदाधिकारी तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे रांची

    Khabar OnlyBy Khabar OnlyJanuary 15, 2025

    *झारखंड के मत्स्य कृषकों को आधुनिकतम व वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन करने की दी सलाह

    रांची। हिमाचल प्रदेश के निदेशक (मत्स्य) विवेक चंदेल (भाप्रसे) तथा विवेक शर्मा, सहायक मत्स्य निदेशक, ऊना झारखंड दौरे पर बुधवार को रांची पहुंचे। झारखंड में संचालित कल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से केज कल्चर, बायोफ्लॉक कल्चर, आरएएस कल्चर, रंगीन मछलीपालन, मोती पालन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु तीन दिनों का झारखंड भ्रमण कार्यक्रम है।
    इस क्रम में सबसे पहले बुधवार को अधिकारियों ने धुर्वा के शालीमार स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र के साथ-साथ फिश फीड मील का भ्रमण किया।


    इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए निदेशक मत्स्य ने कहा कि मछली पालन स्वरोजगार का एक उत्तम साधन है। हिमाचल के भौगोलिक बनावट के कारण, तीन प्रकार से मत्स्य पालन किया जा रहा है। हिमाचल के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में टा्उट मछली का पालन, बीच के पहाड़ी क्षेत्रों में महाशीर मछली का पालन तथा तलहटी क्षेत्रों में भारतीय मुख्य कार्प का पालन किया जा रहा है। किसानों को आगे बढ़कर वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन करने का आह्वान किया। उसके बाद पीपरटोली, अरगोड़ा में रंगीन मछली पालन के समूह द्वारा रेखा टोप्पो के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के निदेशक मत्स्य विवेक चंदेल, विवेक शर्मा, सहायक मत्स्य निदेशक जिला-उना, जयंत रंजन, जिला मत्स्य पदाधिकारी रांची, प्रशांत कुमार दीपक का स्वागत किया गया। इसके बाद नगड़ी स्थित आयूष खेमका के मत्स्य प्रक्षेत्र का भ्रमण किया गया जहां आर ए एस और बायोफ्लौक पाउंड में मछलीपालन को देख कर काफी प्रभावित हुए। इसके बाद किंग फिशरीज ग्रुप के संचालक निशांत कुमार के यहां बायोफ्लाक टैंक में पाबदा, जपानी कोय मछली, तिलापिया मछलीपालन को देखा। अंत में कांके डैम के आरएफएफ में मछली पालन का अवलोकन किया। अतिथियों का स्वागत डाॅ. एचएन द्विवेदी, निदेशक (मत्स्य) झारखंड रांची तथा शंभू प्रसाद यादव, उप मत्स्य निदेशक-सह-प्रबंध निदेशक झास्कोफिश द्वारा किया गया।

    Previous Articleتلاشیں ہم کہاں خورشید اردو، کوئی ان کے طرح قابل نہیں ہے
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एसएनएमएमसीएच का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश

    Related Posts

    All

    तैबा में बोला लो यहीं एकराम बहुत है….

    September 13, 2025
    All

    दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

    September 13, 2025
    All

    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 6 नहीं 5 सितंबर को बाद नमाज जुमा निकाला जाएगा

    August 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.