Close Menu
    • Demos
    • Technology
    • Buy Now
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Technology

      चेहल्लुम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, 15 अगस्त शुक्रवार को निकाला जायेगा जुलूस, 01 बजे दिन में निकलेगा जुलूस

      August 12, 2025

      जिला परिषद ने क्षेत्र की समस्या को लेकर बीडीओ से मिले

      August 12, 2025

      हेल्थ पॉइंट रांची और डॉ. अनुप मोहन नायर ने लॉन्च किया “फ्रीडम टू वॉक” अभियान – गतिशीलता का पुनर्निर्माण, जीवन का पुनर्निर्माण

      August 12, 2025

      ‘द हिमालयन कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मु‌द्दे पर केंद्रित है

      August 3, 2025

      विधायक राजेश कच्छप ने किया जोहार कंप्यूटर सेंटर का आगाज़

      August 2, 2025
    • Typography
    • Buy Now
    • Technology
    Subscribe
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    Home»All»विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का प्रचार थमा, मतदान की तैयारी पूरी
    All

    विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का प्रचार थमा, मतदान की तैयारी पूरी

    Khabar OnlyBy Khabar OnlyNovember 11, 2024

    मतदान समय की समाप्ति के बाद भी कतार में खड़े लोग कर सकेंगे मतदानः के रवि कुमार

    आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 54 केस दर्ज

    रांचीः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की 43 सीटों पर प्रचार अवधि समाप्त हो गयी है। मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है। सोमवार को 225 में से 194 मतदान केंद्रों पर हेलीड्रापिंग के माध्यम से मतदान कर्मियों को पहुंचा दिया गया है। बाकी बचे बूथों पर मंगलवार को हेलीड्रापिंग से मतदान कर्मियों को बूथों पर पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कोई हेलीड्रापिंग नहीं होगी। प्रथम चरण में 13 नवंबर को सुबह सात से पांच बजे तक मतदान होगा। 950 बूथों पर मतदान समाप्ति की अवधि शाम चार बजे होगी, लेकिन मतदान समय की समाप्ति के बाद भी कतार में खड़े लोग मतदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान वाले क्षेत्र में चुनाव प्रचार आदि के लिए बाहर से गए राजनीतिक नेता, कार्यकर्ता को वह जगह तत्काल छोड़ देना है। वे ही वहां रह सकेंगे, जो उस क्षेत्र के मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की स्पष्ट गाइडलाइन है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति मतदान वाले क्षेत्र में नहीं रहेगा। इसमें बीमारी की हालत में छूट के लिए मेडिकल बोर्ड के परीक्षण के परिणाम के आधार पर निर्णय होगा। वह सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि मतदान की निजता अनिवार्य है। इस स्थिति में मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाना, फोटो लेना, वीडियो बनाना अवैध है। ऐसा करते पकड़े जाने पर सजा का भी प्रावधान है। लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसे मामले पकड़ में आने के बाद कार्रवाई भी की गयी थी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में कुल 1.37 करोड़ मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। उनमें पुरुष मतदाता 68.73 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 68.36 लाख है। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 303 है। 85 वर्ष से अधिक के मतदाताओं की संख्या 63,601 है। जबकि, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1.91 लाख है। वहीं 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 6.51 लाख है।

    उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कुल 43 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। उसमें से 17 सीट सामान्य, 20 अनुसूजित जनजाति और 6 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इन 43 सीटों से 683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उनमें 609 पुरुष, 73 महिला और एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर के हैं। प्रथम चरण के चुनाव के लिए कुल 15,344 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। उसमें से 12,716 बूथ ग्रामीण और 2,628 बूथ शहरी क्षेत्र में स्थित हैं। इनमें से 50 बूथ यूनिक कैटेगरी में हैं। 1,152 मतदान केंद्रों पर मतदान की पूरी प्रक्रिया का जिम्मा महिलाओं के हाथों में रहेगा। जबकि, 23 बूथों की जिम्मेदारी युवा और 24 बूथों का जिम्मा दिव्यांग लोग संभालेंगे।

    उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक कुल 179 करोड़ 14 लाख की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गयी है। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 54 केस हुए हैं।

    Previous Articleइराक़ी गर्ल्स स्कूल रांची में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर ड्राइंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
    Next Article हटिया से कांग्रेस प्रत्याशी के रोड शो और पदयात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ी, अजय नाथ शाहदेव ने कहा जनता अपना स्नेह और आशीर्वाद बनाएं रखें

    Related Posts

    All

    तैबा में बोला लो यहीं एकराम बहुत है….

    September 13, 2025
    All

    दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

    September 13, 2025
    All

    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 6 नहीं 5 सितंबर को बाद नमाज जुमा निकाला जाएगा

    August 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.