Close Menu
    • Demos
    • Technology
    • Buy Now
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Technology

      चेहल्लुम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, 15 अगस्त शुक्रवार को निकाला जायेगा जुलूस, 01 बजे दिन में निकलेगा जुलूस

      August 12, 2025

      जिला परिषद ने क्षेत्र की समस्या को लेकर बीडीओ से मिले

      August 12, 2025

      हेल्थ पॉइंट रांची और डॉ. अनुप मोहन नायर ने लॉन्च किया “फ्रीडम टू वॉक” अभियान – गतिशीलता का पुनर्निर्माण, जीवन का पुनर्निर्माण

      August 12, 2025

      ‘द हिमालयन कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मु‌द्दे पर केंद्रित है

      August 3, 2025

      विधायक राजेश कच्छप ने किया जोहार कंप्यूटर सेंटर का आगाज़

      August 2, 2025
    • Typography
    • Buy Now
    • Technology
    Subscribe
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    Home»All»रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों ने विश्वविद्यालय से अनुशंसा करने की मांग की
    All

    रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों ने विश्वविद्यालय से अनुशंसा करने की मांग की

    Khabar OnlyBy Khabar OnlyFebruary 18, 2025

    हमारी जगह सेवानिवृत शिक्षकों की बहाली की जाएगी तो इसका संघ विरोध करेगा ।

    आज रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षक भारी संख्या में रांची विश्वविद्यालय परिसर कुलपति महोदय अजीत कुमार सिन्हा से मिलने पहुंचे। परंतु विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त कुलपति महोदय से मुलाकात नहीं होने के कारण वे निराश होकर वापस लौट गए। इस पर संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि नीड बेस्ड शिक्षक की बहाली रोक दी गई है जबकि इस बहाली के तहत हमें प्राथमिकता देकर हमारी सेवा लेने का कैबिनेट में निर्णय हुआ था परंतु अब बहाली प्रक्रिया ही रोक दी गई है तो ऐसी स्थिति में रांची विश्वविद्यालय हमारी अनुशंसा कर पुन: हमारी सेवा सुनिश्चित करें। वहीं प्रेम शंकर तिवारी ने कहा कि 8 वर्षों से अधिक समय से सेवा दे रहे हैं अतिथि शिक्षकों को काम करने से रोक कर सेवानिवृत शिक्षकों की सेवा लेने की विश्वविद्यालय की मनसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि माननीय उच्च न्यायालय का आदेश है कि हमारी सेवा समाप्त नहीं की जा सकती है। वहीं डॉ जिज्ञासा ओझा ने कहा कि साजिश के तहत हमें इतना अपमानित किया जा रहा है कि मजबूरन हमलोग कॉलेज जाकर कक्षा भी न ले सके, जबकि पूरे विश्वविद्यालय में शिक्षकों का अकाल पड़ा हुआ है।। वहीं दूसरी ओर हमें पिछले एक वर्ष से अधिक समय का मानदेय का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।। अब जब बहाली रुकी गई है, तो विश्वविद्यालय हमारी अनुशंसा सरकार से कर हमारी सेवा यथावत सम्मान पूर्वक सुनिश्चित जल्द से जल्द करें हमारी यही मांगे हैं।। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में अरविंद प्रसाद, प्रेम शंकर तिवारी, अमित कुमार, शशि शेखर, डॉक्टर पूनम कुमारी, सूर्य सूरज कुमार विश्वकर्मा शाहबाज आलम, डॉ मुमताज, डॉ रीना कुमारी, डॉ प्रियंका पोद्दार, सुजीत कुमार अनीश खाखा, प्रतीक लाल, निहाल खालको, नाजिश हसन, चक्षु पाठक, डॉ सतीश तिर्की, आसिफ अली, डॉ शिखा, पूनम कुमारी आदि भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

    Previous Articleइक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड में “नेतृत्व और आत्म दक्षता” पर छात्र विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
    Next Article رانچی کی ادبی و سماجی شخصیت ثمر الحق صاحب کی ہمہ جہت خدمات (ڈاکٹر عبیداللہ قاسمی صاحب 7004951343)

    Related Posts

    All

    तैबा में बोला लो यहीं एकराम बहुत है….

    September 13, 2025
    All

    दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

    September 13, 2025
    All

    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 6 नहीं 5 सितंबर को बाद नमाज जुमा निकाला जाएगा

    August 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.