Close Menu
    • Demos
    • Technology
    • Buy Now
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Technology

      चेहल्लुम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, 15 अगस्त शुक्रवार को निकाला जायेगा जुलूस, 01 बजे दिन में निकलेगा जुलूस

      August 12, 2025

      जिला परिषद ने क्षेत्र की समस्या को लेकर बीडीओ से मिले

      August 12, 2025

      हेल्थ पॉइंट रांची और डॉ. अनुप मोहन नायर ने लॉन्च किया “फ्रीडम टू वॉक” अभियान – गतिशीलता का पुनर्निर्माण, जीवन का पुनर्निर्माण

      August 12, 2025

      ‘द हिमालयन कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मु‌द्दे पर केंद्रित है

      August 3, 2025

      विधायक राजेश कच्छप ने किया जोहार कंप्यूटर सेंटर का आगाज़

      August 2, 2025
    • Typography
    • Buy Now
    • Technology
    Subscribe
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    Home»Jharkhand»युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी जनता : सुदेश महतो
    Jharkhand

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी जनता : सुदेश महतो

    Khabar OnlyBy Khabar OnlyNovember 11, 2024
    • राज्य की खुशहाली के लिए जनता एनडीए को सेवा का मौका देगी
    • ईचागढ़ विधानसभा में पदयात्रा आयोजित, लोगों ने दिया एनडीए को जीत का आशीर्वाद
    • ईचागढ़, लोहरदगा और मनोहरपुर में पदयात्रा का आयोजन कल

    रांची/ईचागढ़ : हर साल पांच लाख नौकरी का वादा करने वाली सरकार दस हज़ार नौकरियों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। खाली पड़े पदों को भरने में विफल सरकार ने पेपर लीक, नियुक्तियों में गड़बड़ी कर युवाओं की उम्मीदों को तोड़ा है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार को जनता अपने वोट की ताकत से सत्ता से बाहर करने को तैयार है। राज्य के हर कोने से एनडीए को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।


    उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने ईचागढ़ विधानसभा अंतर्गत नीमडीह प्रखंड में एनडीए उम्मीदवार हरेलाल महतो के पक्ष में आयोजित पदयात्रा के दौरान कही। पदयात्रा में शामिल हुए हज़ारों लोगों ने एनडीए को जीत का आशीर्वाद दिया।

    युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हमारी तैयारी उन्हें इंटर्नशिप योजना से जोड़ने की है। इस योजना के तहत हम युवाओं को 6 से 25 हज़ार रुपए तक की प्रति माह इंटर्नशिप राशि देंगे। हमारा संकल्प है कि एक साल के अंदर सभी खाली पड़े सरकारी पदों पर नौकरी दी जाएगी। स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र छात्राओं को निर्मल महतो युवा निर्माण योजना के तहत 30 हजार रुपए प्रति वर्ष युवा निर्माण सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।

    आज इस पदयात्रा में उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ईचागढ़ विधानसभा की जनता इस बार अपने भूमिपुत्र हरेलाल महतो को विजयश्री का आशीर्वाद देने वाली है। इस सरकार ने क्षेत्र और क्षेत्रवासियों का बहुत नुकसान किया है। प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की जगह यह क्षेत्र और पीछे चला गया है। जेमएएम और कांग्रेस अपनी तुष्टिकरण की राजनीति को साधने के लिए समाज को तोड़ने का काम कर रही है। जनता इनकी मंशा को नाकाम करने को तैयार है। राज्य की खुशहाली के लिए जनता एनडीए को सेवा का मौका देगी।

    मौके पर हरेलाल महतो ने कहा कि जनता के साथ हमारा सीधा जुड़ाव है। उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझते हुए उनका निराकरण करना हमारी प्रथमिकता है। जनता के साथ, सहयोग और आशीर्वाद से हम ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। एनडीए सरकार के आते ही क्षेत्र की स्थिति में बदलाव देखने लगेगा।

    • ईचागढ़, लोहरदगा और मनोहरपुर में पदयात्रा का आयोजन कल

    एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में कल दिनांक 11 नवंबर दिन रविवार को ईचागढ़, लोहरदगा और मनोहरपुर में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस पदयात्रा में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस दौरान हज़ारों एनडीए कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

    Next Article तहरीक मकातिबे फ़िक्र ने तकरीर,नात शरीफ,तिलावत व इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया

    Related Posts

    All

    तैबा में बोला लो यहीं एकराम बहुत है….

    September 13, 2025
    All

    दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

    September 13, 2025
    All

    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 6 नहीं 5 सितंबर को बाद नमाज जुमा निकाला जाएगा

    August 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.