Close Menu
    • Demos
    • Technology
    • Buy Now
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Technology

      चेहल्लुम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, 15 अगस्त शुक्रवार को निकाला जायेगा जुलूस, 01 बजे दिन में निकलेगा जुलूस

      August 12, 2025

      जिला परिषद ने क्षेत्र की समस्या को लेकर बीडीओ से मिले

      August 12, 2025

      हेल्थ पॉइंट रांची और डॉ. अनुप मोहन नायर ने लॉन्च किया “फ्रीडम टू वॉक” अभियान – गतिशीलता का पुनर्निर्माण, जीवन का पुनर्निर्माण

      August 12, 2025

      ‘द हिमालयन कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मु‌द्दे पर केंद्रित है

      August 3, 2025

      विधायक राजेश कच्छप ने किया जोहार कंप्यूटर सेंटर का आगाज़

      August 2, 2025
    • Typography
    • Buy Now
    • Technology
    Subscribe
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    Home»All»जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा नामकुम अंचल में आवेदकों को प्रदान किया गया शुद्धि पत्र
    All

    जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा नामकुम अंचल में आवेदकों को प्रदान किया गया शुद्धि पत्र

    Khabar OnlyBy Khabar OnlyFebruary 23, 2025

    रांची जिला के 05 अंचलों में दाखिल-खारिज से संबंधित राजस्व शिविर का आयोजन

    अरगोड़ा, नामकुम, कांके, रातू एवं मांडर में शिविर का आयोजन

    10 डिसिमल तक के लंबित मामलों का किया गया निष्पादन

    अस्वीकृत दाखिल-खारिज मामलों की वरीय पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी समीक्षा

    जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आज फिर से जिला के विभिन्न अंचलों में दाखिल-खारिज से संबंधित राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। पिछले 22 दिनों में ये तीसरा मौका है जब ज़िला के विभिन्न अंचलों में दाखिल-खारिज़ से संबंधित शिविर का आयोजन कर 10 डिसिमल तक के लंबित म्यूटेशन के मामलों का निष्पादन करते हुए आवेदकों को करेक्शन स्लिप (शुद्धि पत्र) निर्गत किया गया।

    नामकुम अंचल में आयोजित शिविर में पहुँचे जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री

    जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा नामकुम अंचल में आवेदकों को शुद्धि पत्र प्रदान किया गया। जबकि अरगोड़ा, कांके, रातू एवं मांडर में वरीय पदाधिकारियों द्वारा आवेदकों को करेक्शन स्लिप दिया गया।

    म्युटेशन के कुल 990 मामलों का निष्पादन

    आज पांच अंचलों में आयोजित दाखिल-खारिज शिविर में म्युटेशन के कुल 990 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 1317 मामले अस्वीकृत किये गए। सबसे ज्यादा नामकुम अंचल में 701 आवेदन स्वीकृत किये गए, जबकि अरगोड़ा में 94, कांके में 54, रातू में 99 और मांडर में 42 आवेदन स्वीकृत किये गए। नामकुम अंचल में 959, कांके में 182, रातू में 151, मांडर में 25 और अरगोड़ा में 00 मामले रिजेक्ट किए गए।

    अस्वीकृत आवेदनों की वरीय पदाधिकारी करेंगे समीक्षा

    जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को बिना ठोस कारण के दाखिल-खारिज के आवेदन को अस्वीकृत न करने का निर्देश पूर्व में ही दिया गया है। उन्होंने सभी अंचल में वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है, जो कैम्प में अस्वीकृत मामलों की समीक्षा करेंगे कि रिजेक्शन का कारण सही है या नहीं।

    बिचौलिये दिखें तो स्थानीय थाना को सूचित करें – जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री

    जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने एक बार फिर से कहा है कि अगर अंचल कार्यालय में बिचौलिये दिखे तो फौरन स्थानीय थाना या पीसीआर को सूचित करें। उन्होंने आम लोगों से जिला प्रशासन द्वारा जन शिकायत के लिए जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर 9430328080 (अबुआ साथी) पर इसकी जानकारी देने की बात कही।

    Previous Articleसरना स्थल की पवित्रता का ध्यान रखे निर्माण कंपनी : चमरा लिंडा
    Next Article امیر شریعت جھارکھنڈ کے ہاتھوں عثمانیہ کلینڈر 2025 کا اجراء کیا گیا

    Related Posts

    All

    तैबा में बोला लो यहीं एकराम बहुत है….

    September 13, 2025
    All

    दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

    September 13, 2025
    All

    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 6 नहीं 5 सितंबर को बाद नमाज जुमा निकाला जाएगा

    August 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.