Close Menu
    • Demos
    • Technology
    • Buy Now
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    • Home
    • Features
      • Typography
      • Contact
      • View All On Demos
    • Technology

      चेहल्लुम जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक, 15 अगस्त शुक्रवार को निकाला जायेगा जुलूस, 01 बजे दिन में निकलेगा जुलूस

      August 12, 2025

      जिला परिषद ने क्षेत्र की समस्या को लेकर बीडीओ से मिले

      August 12, 2025

      हेल्थ पॉइंट रांची और डॉ. अनुप मोहन नायर ने लॉन्च किया “फ्रीडम टू वॉक” अभियान – गतिशीलता का पुनर्निर्माण, जीवन का पुनर्निर्माण

      August 12, 2025

      ‘द हिमालयन कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मु‌द्दे पर केंद्रित है

      August 3, 2025

      विधायक राजेश कच्छप ने किया जोहार कंप्यूटर सेंटर का आगाज़

      August 2, 2025
    • Typography
    • Buy Now
    • Technology
    Subscribe
    application.khabaronly.comapplication.khabaronly.com
    Home»All»अंजुमन इस्लामिया रांची का चुनाव समय पर कराने की उठी मांग
    All

    अंजुमन इस्लामिया रांची का चुनाव समय पर कराने की उठी मांग

    Khabar OnlyBy Khabar OnlyJanuary 30, 2025

    विभिन्न संगठनों ने की मांग ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़े अंजुमन का दायरा……………
    रांची: अंजुमन इस्लामिया रांची का चुनाव वक्त पर कराने और
    अंजुमन के कार्यक्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने की मांग को लेकर अंजुमन बचाओ मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का ज्ञापन सौंपा। इसकी अगुवाई लेखक सह समाजसेवी रमजान कुरैशी ने की। विभिन्न संगठनों ने मांग करते हुए कहा कि अंजुमन इस्लामिया रांची के मौजूदा कार्यसमिति का कार्यकाल 30 अगस्त 2025 को पूरा हो रहा है। लेकिन अंजुमन इस्लामिया रांची के बायलॉज के मुताबिक अबतक वर्तमान कार्यसमिति ने इलेक्शन कंनवेनर का चयन नहीं किया है। इससे मालूम होता है की मौजूदा कार्यसमिति समय पर अंजुमन इस्लामिया रांची का चुनाव कराने की मंशा नहीं रखती है। चूंकि अंजुमन इस्लामिया रांची का कार्यक्षेत्र अथवा दायरा काफी बड़ा है और वोटर लिस्ट तैयार करने और मतदान संपन्न कराने में लम्बा समय लगता है। ऐसे में अबतक इलेक्शन कंनवेनर का इंतेखाब नहीं करना अंजुमन इस्लामिया के बायलॉज का उल्लंघनध्खिलाफवर्जी करने जैसा है।
    प्रतिनिधमंडल ने आगे मांग करते हुए कहा कि अंजुमन इस्लामिया रांची का कार्यक्षेत्र अथवा दायरा को वक्फ बोर्ड के माध्यम से बायलॉज के मुताबिक बढ़ाया जाय। मालूम हो कि समय के साथ पिछले 35-40 वर्षों में रांची के शहरी और ग्रामीण इलाकों में भौगोलिक बदलाव के साथ आबादी में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है। इसलिए वक्त के साथ देही इलाकों को भी दायरा में जोड़ा जाए।
    गौरतलब है की रांची और डोरंडा म्युनिसिपल क्षेत्र का दायरा बढ़कर कुल 53 वार्ड हो गये हैैं। अंजुमन इस्लामिया रांची के बायलॉज के तहत भी रांची के धुर्वा, हटिया, कांके, बरियातु और नयासराय और इसके आसपास के इलाकांे के गांवों को अंजुमन के दायरा में लाने का साफ प्रावधान है। इसी के मददेनजर चुनाव से पूर्व रांची जिला के ग्रामीण इलाकों को भी नुमाइंदगी प्रदान करते हुए उन्हें वाटिंग का अधिकार दिया जाए। चूंकि अंजुमन इस्लामिया रांची के कायम करने का मकसद ही वंचित और पासमांदा को मुख्यधारा से जोड़ना है।
    मालूम हो कि अंजुमन इस्लामिया रांची के बायलॉज में दायरा को लेकर साफ तौर पर लिखा है की रांची जिला के किसी भी जगह की अंजुमन, वहां की मुस्लिम आबादी की राय से इसमें शामिल हो सकती हैं। वर्तमान समय में नयाासराय, धुर्वा, हटिया, कांके और बरियातु के आसपास के इलाके की बात करें तो इसका दायरा काफी बढ़ जाता है। धुर्वा इलाके में हज्जाम से लेकर डुंडीगढ़ा और सिलादोन के गांव आते हैं। जबकि नयासराय के सपारोम से लेकर नगड़ी के गांव दायरे में आयेंगे। इसी तरह कांके के होसिर, होचर, बाढ़ु, चंदवे और उलिहातु, पीरूटोला और बरियातु के आसपास की बात करें तो केदल, बीआईटी, इरबा, ओयना, विकास और ओरमांझी तक के गांव भी दायरे में आते हैं। इसके अलावा रातु, कांठीटांड, सिमरिया आदि भी दायरे में आते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वक्फ बोर्ड अंजुमन इस्लामिया रांची के बायलॉज के मुताबिक वक्त पर चुनाव कराये और बायलॉज के मुताबिक दायरे को भी बढ़ाये तकि ग्रामीण इलाको के लोगों को इसमें जरूरी नुमाइंदगी मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में हाजी मजहर, रमजान कुरैशी, मास्टर सिद्दीक, शमीम अख्तर, मोख्तार अंसारी, मोहम्मद शकील अंसारी, अधिवक्ता नसर इमाम सहित कई लोग शामिल थे।

    Previous Articleدارالقضاء امارت شرعیہ پرولیا مغربی بنگال کی طرف سے ضرورت مندوں کے درمیان کمبل کی تقسیم
    Next Article مركز المدارس جامعه شهید شیخ بهکاری کانفرنس 9،10 کو

    Related Posts

    All

    तैबा में बोला लो यहीं एकराम बहुत है….

    September 13, 2025
    All

    दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

    September 13, 2025
    All

    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 6 नहीं 5 सितंबर को बाद नमाज जुमा निकाला जाएगा

    August 26, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.